धरमजयगढ़ रेलवे स्टेशन में गिर रहा चुरा कोयला की जांच करने खनिज और सम्बंधित विभाग को देना पड़ेगा न्योता :- ग्रामीण
धरमजयगढ़ रेलवे साइडिंग में बड़े पैमाने पर पहुंच रहे कोयले की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाए हैं।बताया जा रहा रेलवे साइडिंग धरमजयगढ़ में जो कोयला लाया जा रहा वह घटिया क्वालिटी का नजर आ रहा जिसमें कोयले का चुरा और डस्ट दिखाई पड़ रहा हैं। इतने बड़े पैमाने पर यहां संदेह भरा कोयला लाया जा रहा और ऐसा लग रहा सम्बंधित विभाग आँखों में काला चस्मा लगाकर बैठा हुआ हैं या निमंत्रण पत्र का इंतजार कर रहा हैं।

सोचने वाली बात यह हैं कि नदी नालों में जब ट्रैक्टर से रेत की तस्करी की जाती हैं तब तो खनिज विभाग मौक़े पर तत्काल पहुंच जाता हैं पर रेलवे स्टेशन के साइडिंग में सैकड़ों टन संदेह भरा कोयला ट्रको से भर-भरकर लाया जा रहा लेकिन खनिज विभाग तो क्या कोई विभाग दूर दूर तक दिखाई नहीं दें रहा। जिससे ऐसा लग रहा हो मानों दाल में कुछ काला हैं। वही स्थानीय लोगों का दावा है कि ट्रकों में बड़े कोयले की बजाय अत्यधिक मात्रा में कोयले का चूरा और डस्ट दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इतनी बड़ी मात्रा में निम्न गुणवत्ता का कोयला पहुंच रहा है तो इसकी जांच आखिर कौन करेगा?
“विभाग ने काला चश्मा पहन लिया है क्या?” ग्रामीणों की तीखी टिप्पणी

ग्रामीणों ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे संबंधित विभाग ने “आंखों पर काला चश्मा” लगा लिया है या फिर जांच के लिए किसी निमंत्रण पत्र का इंतजार कर रहा है। उनका कहना है कि यदि खुलेआम धूल और चूरे से भरा कोयला रेलवे साइडिंग तक पहुंच रहा है तो माइनिंग विभाग, प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े अधिकारी और अन्य जिम्मेदार एजेंसियों को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। लोगों का कहना है कि यदि सब कुछ नियमों के अनुसार है तो जांच कर स्थिति स्पष्ट कर दी जाए, जिससे किसी तरह का भ्रम न रहे।
जांच की मांग तेज, बोले– “कोयले की गुणवत्ता पर हो खुलासा”

ग्रामीणों ने मांग की है कि माइनिंग विभाग और संबंधित अधिकारी रेलवे साइडिंग पहुंचकर कोयले की गुणवत्ता की जांच करें तथा सार्वजनिक रूप से रिपोर्ट जारी करें। उनका कहना है कि यदि कोयला मानकों के अनुरूप है तो स्थिति स्पष्ट हो जाएगी, और यदि अनियमितता मिलती है तो जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि संबंधित विभाग स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच करता है या फिर वास्तव में उसे “न्योता” मिलने का इंतजार है।
धरमजयगढ़ बस स्टैंड में चोरी की नाकाम कोशिश CCTV में कैद, संदिग्धों की पहचान और पुलिस की कार्रवाई जल्द संभव….
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 1 लोडर और 10 ट्रैक्टर जब्त
धरमजयगढ़ के क्रोँधा-खड़गांव के बीच बनेगा पुल, कमर तक पानी पार कर स्कूल जाने वाले बच्चों की खबर का असर




