Mining & Industries

धरमजयगढ़ में कल कर्नाटक पावर लिमिटेड की कोयला खदान के विरोध में आम सभा, क्लब ग्राउंड में जुटेंगे ग्रामीण

धरमजयगढ़ क्षेत्र में प्रस्तावित कर्नाटक पावर लिमिटेड की कोयला खदान को लेकर विरोध के स्वर तेज होते जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार 18 जून 2026 को सुबह 11 बजे क्लब ग्राउंड धरमजयगढ़ में आम सभा एवं ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और प्रभावित परिवारों के बड़ी संख्या में शामिल होने की संभावना है।

खदान परियोजना को लेकर उठ रहे सवाल

आयोजकों का कहना है कि कोयला खदान परियोजना से क्षेत्र के पर्यावरण, जल स्रोतों, कृषि भूमि और स्थानीय जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनकी चिंताओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। आम सभा के माध्यम से लोगों की राय एकत्र कर शासन-प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन को सौंपा जाएगा ज्ञापन

1002762444

आम सभा के बाद संबंधित अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की है। धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम कोयला खदान परियोजना को लेकर स्थानीय स्तर पर बढ़ते विरोध और जनभावनाओं का महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है।

धरमजयगढ़ में जिस सडक पर लगाया गया था प्रतिबंध उसी पर दौड़ रही भारी वाहन, बच्चों की सुरक्षा को लेकर पार्षद ने दिया ज्ञापन…..

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button