धरमजयगढ़ में ईलाज के पैसे को लेकर पति नें की पत्नी की हत्या

धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बाँसजोर में पति-पत्नी के बीच इलाज के लिए पैसों की मांग को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया। पुलिस जांच के अनुसार 17 जून की सुबह हुए विवाद के दौरान आरोपी श्यामलाल मंझवार ने अपनी पत्नी मेहतरीन बाई मंझवार के सिर पर लोहे की हथौड़ी से कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल महिला को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।
तीन दिन जिंदगी और मौत से जूझती रही महिला
हमले में गंभीर रूप से घायल मेहतरीन बाई ने अस्पताल में तीन दिनों तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ी, लेकिन 20 जून की शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच तेज की और हत्या की पुष्टि होने पर अपराध दर्ज किया।
आरोपी गिरफ्तार, हथौड़ी बरामद
धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी पति श्यामलाल मंझवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की हथौड़ी भी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा करने वालों पर रायगढ़ पुलिस सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
धरमजयगढ़ CMO नें शेष साहू के खिलाफ थाने में FIR के लिए लिखा पत्र, 3.89 लाख के नाली निर्माण भुगतान पर घोटाला… अब क्या पुलिस करेगी कार्रवाई?




