सडक हादसा

बायसी कॉलोनी में दो मोटरसाइकिलों की जबरदस्त भिड़ंत, दोनों चालक घायल; सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठे सवाल.. निर्माण कर रही कंपनी और विभाग पर सवालिया निशान….

धरमजयगढ़। बायसी कॉलोनी के ढालीपारा रोड पर शुक्रवार को एक सड़क हादसा हो गया। लापरवाही से क्रॉसिंग करते समय दो मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइक चालक घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें की एक वाहन धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रहा था वही दूसरा वाहन बिना आगे पीछे देखे अचानक ढालीपारा सड़क की ओर मुड़ गया। तेज रफ़्तार होने के कारण दोनों आपस में टकरा गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं।

सड़क निर्माण के बाद भी नहीं लगाए गए साइन बोर्ड और रोड मार्किंग

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क का निर्माण तो कर दिया गया है, लेकिन कई महत्वपूर्ण स्थानों पर साइन बोर्ड, सफेद पट्टी की रोड मार्किंग और चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए हैं। खासकर मोड़ और क्रॉसिंग वाले स्थानों पर वाहन चालकों को आगे आने वाले खतरे का अंदाजा नहीं हो पाता। लोगों का आरोप है कि ठेका कंपनी और pwd विभाग द्वारा सड़क निर्माण के बाद सुरक्षा इंतजामों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

PWD विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे, निर्माण कर रही कंपनी से नहीं करवा पा रहा विभाग कार्य?

इसी मार्ग पर खड़गांव और कोईलार के बीच एक अंधे मोड़ पर बीते दिनों बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत हो चुकी है। इस हादसे में बस में सवार 40–50 यात्री दुर्घटना का शिकार हुए थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक उक्त मोड़ पर न तो पर्याप्त साइन बोर्ड है और न ही सड़क पर स्पष्ट मार्किंग। इससे पहले इसी स्थान पर ट्रक और माजदा के बीच भी भिड़ंत हो चुकी है। लगातार हादसों के बावजूद सुरक्षा संकेत नहीं लगाए जाने को लेकर अब PWD विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। लोंग कह रहें की विभाग ठेका कंपनी से कार्य नहीं करवा पा रही। स्थानीय लोगों ने दुर्घटना संभावित मोड़ों पर तत्काल साइन बोर्ड, सफेद पट्टी और अन्य सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

धरमजयगढ़ के कोयलर में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, बस में मौजूद 40-50 लोंग दुर्घटना का शिकार…

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button