धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ तहसीलदार और थाना प्रभारी के अश्वासन पर खुला चक्काजाम, तेज रफ्तार कार से मौत के बाद गुस्साए परिजनों नें किया था चक्काजाम…

धर्मजयगढ़ कॉलोनी में मेढ़ारमार चौक के पास तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। जिस कारण गुस्साए ग्रामीणों नें मुख्य मार्ग पर जमकर हंगामा किया और न्याय की मांग की। घटना के कारण कई घंटों तक मुख्य मार्ग पर चक्काजाम रहा। कई अधिकारी कर्मचारियों के समझाइश के बाद भी जब चक्काजाम नहीं खुला तब तहसीलदार हितेश साहू और थाना प्रभारी राजेश जांगड़े के समझाइश के बाद कई घंटों बाद चक्काजाम खुला और परिजनों को अश्वासन दिया गया हैं की तत्काल FIR दर्ज किया जा रहा और अज्ञात आरोपी की खोजबीन की जा रही हैं

तहसीलदार हितेश साहू और थाना प्रभारी राजेश जांगड़े पहुंचे मौके पर, तत्काल FIR के आश्वासन पर माने प्रदर्शनकारी

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत के बाद आक्रोशित लोगों और परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने हादसे के जिम्मेदार वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और FIR दर्ज करने की मांग की। चक्काजाम के कारण सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा। चक्काजाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार हितेश साहू और थाना प्रभारी राजेश जांगड़े मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और प्रदर्शन कर रहे लोगों से बातचीत कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। तत्काल FIR दर्ज करने के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हुआ।

धर्मजयगढ़ कॉलोनी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर मौत

मीटिंग में ‘चुन्नी’ को तहसीलदार लोमेश मिरी की फटकार?..वही मजदूरों नें की तहसीलदार की सराहना…फटकार का वीडियो वायरल…देखे वीडियो 👇👇👇

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button