धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ के सरिया नाला में सडक हादसा, नदी में डूबा पूरा ट्रक, चालक के मौत की आशंका…

धरमजयगढ़ क्षेत्र के सरिया नाला में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसा इतना भीषण है कि पूरा ट्रक पानी में डूब चुका है और उसका केवल कुछ हिस्सा ही नदी के ऊपर दिखाई दे रहा है। हादसे में ट्रक चालक के भी नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। सरिया नाला का यह मार्ग पहले से ही हादसों के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। पुल सकरा होने के साथ ही यहां तीक्ष्ण मोड़ भी है, जिसके चलते वाहन चालकों के लिए यह स्थान लगातार चुनौती बना हुआ है। ऐसे में एक बार फिर हुए इस हादसे ने सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

1003458355

* मौके पर मचा हड़कंप, रेस्क्यू का इंतजार*

नदी में ट्रक के डूबने की खबर सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि ट्रक चालक का क्या हुआ? चालक के नदी में फंसे होने या डूबने की आशंका के बीच राहत और बचाव की कार्रवाई का इंतजार है। हादसे की पूरी तस्वीर रेस्क्यू के बाद ही साफ हो सकेगी।

1003458356

एक साथ 2 FIR से धरमजयगढ़ में तहलका, मौसम कब्जे में…खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर…

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button