धरमजयगढ़ के मेडरमार, दुर्गापुर, बोरों, सकालो, बकालो,सोहनपुर,पखनाकोट, सलका व अन्य जगहों से कई गांव के बीच बनेगा प्रधानमंत्री सडक, 34.47 करोड़ से 11 सड़क होगा निर्माण…

रायगढ़, 18 अप्रैल 2026/ जिले के सुदूर वनांचल विकासखंड धरमजयगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा क्षेत्र के ग्रामीणों को आज एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के रणजीता स्टेडियम से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (फेज-4) अंतर्गत प्रदेश में करोड़ों रुपए की लागत से बनने वाले सड़क निर्माण कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास किया।
*धरमजयगढ़ क्षेत्र को सबसे ज्यादा लाभ, 8 सड़कें होंगी निर्मित*
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी कि कुल 34.47 करोड़ रुपए की लागत से 11 सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इनमें धरमजयगढ़ क्षेत्र की 8 सड़कें, तमनार क्षेत्र की 2 सड़कें और घरघोड़ा क्षेत्र की 1 सड़क शामिल है।धरमजयगढ़ क्षेत्र में बनने वाली प्रमुख सड़कों में पखनाकोट से ठाकुरनगर (2.00 किमी) – 1.68 करोड़ रुपए, सोहनपुर से सजवारी (3.85 किमी) – 3.33 करोड़ रुपए, घोचल से बकालो (4.45 किमी) – 4.64 करोड़ रुपए, पंड्रापाठ से सकालो (1.10 किमी) – 85 लाख रुपए, धरमजयगढ़-रायगढ़ रोड से मेंढरमार (2.40 किमी) – 2.11 करोड़ रुपए, कॉफरमार्ग से भुंडीबहरी (3.00 किमी) – 1.90 करोड़ रुपए, सलका से दहीडंड (7.05 किमी) – 9.29 करोड़ रुपए तथा दुर्गापुर बोरो से सलहारी (2.00 किमी) – 1.79 करोड़ रुपए शामिल हैं।इसके अलावा तमनार क्षेत्र में फगुरम से लमडांड (5.00 किमी) – 4.96 करोड़ रुपए तथा भगोरा रोड से बकरछार (4.00 किमी) – 2.98 करोड़ रुपए, वहीं घरघोड़ा क्षेत्र में रायगढ़-घरघोड़ा रोड तराईमाल से उज्जवलपुर (1.00 किमी) – 90.71 लाख रुपए की लागत से सड़क निर्माण किया जाएगा।इन सभी सड़कों के निर्माण पूर्ण होने के बाद धरमजयगढ़, तमनार एवं घरघोड़ा क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में संपर्क सुविधाओं का विस्तार होगा, आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि यह परियोजना ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाएगी।




