धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ कॉलोनी में काली पूजा समिति की व्यवस्था पूरी तरह फेल! मेन रोड पर चक्का जाम, पार्किंग के नाम पर लापरवाही, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे जिम्मेदार?

गुड़बाजी और दिखावे में आगे रहने वाले पदाधिकारी क्या व्यवस्था बनाने में भी उतने ही जिम्मेदार हैं? मेन रोड पर बिगड़े हालात ने खड़े किए गंभीर सवाल!

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ कॉलोनी में काली पूजा आयोजन के दौरान मेन रोड पर चक्का जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने और पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। धार्मिक आयोजन के नाम पर आम जनता को आखिर कब तक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा?

सबसे बड़ा सवाल काली पूजा समिति के पदाधिकारियों से है। क्या आयोजन की तैयारी केवल मंच, सजावट, प्रचार और गुड़बाजी तक ही सीमित रह गई है? क्या समिति की जिम्मेदारी सिर्फ आयोजन करना है या फिर हजारों लोगों की सुरक्षा और आवागमन की व्यवस्था करना भी है?

पार्किंग व्यवस्था पर सबसे बड़ा सवाल!

जब आयोजन स्थल पर भारी भीड़ जुटने की संभावना पहले से है, तो वाहनों की पार्किंग के लिए ठोस इंतजाम क्यों नहीं किए गए? क्या समिति ने यह सोचा है कि मुख्य मार्ग पर वाहनों की भीड़ और जाम की स्थिति में किसी एंबुलेंस या आपातकालीन वाहन को रास्ता नहीं मिला तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

मेन रोड पर इस तरह की अव्यवस्था किसी भी समय गंभीर हादसे का कारण बन सकती है। सवाल यह भी है कि संबंधित जिम्मेदार और प्रशासनिक अमला इस स्थिति को लेकर गंभीर क्यों नहीं दिखाई दे रहा?

अब सवाल सीधे समिति के पदाधिकारियों से है—क्या जनता की परेशानी और सुरक्षा आपकी प्राथमिकता में शामिल है या फिर पूरा जोर केवल आयोजन की वाहवाही लूटने पर है?

धार्मिक आयोजन आस्था का विषय है, लेकिन आस्था के नाम पर आम नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा से समझौता कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। पार्किंग और  व्यवस्था दुरुस्त करानी चाहिए, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले हालात संभाले जा सकें।

धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा चौक के सौंदर्यीकरण की शुरुआत, जनजातीय गौरव दिवस से पहले बदलेगी चौक की तस्वीर!

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button