धरमजयगढ़ का ग्राम पंचायत मिरिगुडा का सचिव भीचरण पटेल सस्पेंड….

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत मिरीगुड़ा के सचिव भीचरण पटेल को आपराधिक मामला दर्ज होने के बाद तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीचरण पटेल के खिलाफ थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 159/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
जनपद पंचायत और पुलिस प्रतिवेदन के आधार पर हुई कार्रवाई
कार्यालय जिला पंचायत रायगढ़ से जारी जानकारी के मुताबिक, मामले की सूचना मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरमजयगढ़ एवं थाना पुसौर से प्राप्त प्रतिवेदन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंची। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम, 1999 के नियम 4 के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।
धरमजयगढ़ रहेगा मुख्यालय, जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी
जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान भीचरण पटेल का मुख्यालय जनपद पंचायत धरमजयगढ़ निर्धारित किया गया है। साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है तथा आगे प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।




