धरमजयगढ़ लक्ष्मीनगर का राईसमिल धान गड़बड़ी के मामले में हुआ सील

धरमजयगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है यहां धान गड़बड़ी के मामले में धर्मजयगढ़ के लक्ष्मीनगर राईसमिल को आज दोपहर अधिकारियों की टीम द्वारा सील कर दिया गया है। बताया जा रहा हैं वही धरमजयगढ़ में अब तक कि यह सबसे बड़ी कार्रवाई सामने आई है वही राइस मिल सील करने से राइस मिलरों में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दे कि लंबे समय से इस राइस मिल के द्वारा धान गड़बड़ी की खबरें सूत्रों के हवाले से सामने आ रही थी वहीं जानकारी यह भी मिल रही थी कि शाम को राइस मिलर द्वारा धान का परिवहन किया जाता है अगर प्रतिदिन शाम से रात का सीसीटीवी देखा जाए तब बहुत बड़े मामले सामने आ सकते हैं। अब राइस मिल को सील कर देने से इस बात की पुष्टि कों हवा मिल रही है
सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार इस राइस मिल में 5000 से 7000 धान की बोरी कम पाई गई जिस कारण राइस मिल को सील कर दिया गया है फिलहाल यहां पुष्टि सूत्रों के हवाले से हुई है और आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
।
।
।
।
।





मुलताई में कुछ बैंक, कुछ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बिना पार्किंग के संचालित हो रहे हैं, तथा कुछ लोगों ने पार्किंग के लिए जगह बहुत कम दी है। जो वाहन पार्किंग के लिए पर्याप्त नहीं है। इससे ग्राहको को वाहन खड़े करने में बहुत परेशानी होती है। आखिर बिना पार्किंग के बैंक कैसे संचालित हो रहे हैं। ये तो नियमों का उल्लघंन हो रहा है। सड़क किनारे वाहन खड़े करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। कई बार दुर्घटना तक हो जाती है। सरकारी जमीन पर वाहन खड़े हो रहे हैं । जबकि जिस भवन मे बैंक संचालित होती है उसकी स्वयं की पार्किंग होना जरूरी है। मुलताई में संचालित सभी बैंकों की पार्किंग व्यवस्था की जांच होना चाहिए।
कुछ बेसमेंट बिना अनुमति के बने हैं। कुछ व्यावसायिक भवनों के नक्शे बिना पार्किंग दिए पास हुए हैं। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जांच होना चाहिए।
नाम – रवि खवसे
शहर – मुलताई
जिला – बैतूल
राज्य – मध्यप्रदेश