Paytm पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस RBI नें किया रद्द..बैंक नें की थी कई गलतियां….

पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रद्द कर दिया है, जिसको तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। अब सवाल आता है कि जिन लोगों के पेटीएम पेमेंट्स बैंक में रकम जमा हैं, उस रकम का क्या होगा। इस संबंध में RBI ने साफ कर दिया है कि सभी की रकम सेफ है और कस्टमर को उनकी रकम वापस कर दी जाएगी। आरबीआई (RBI) ने 24 अप्रैल, 2026 से Paytm Payments Bank (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह फैसला लगातार नियमों की अनदेखी और बैंक के कामकाज में पाई गई गंभीर खामियों के कारण लिया गया है।

*क्या है लाइसेंस रद्द होने के मुख्य कारण*
नियमों का उल्लंघन: बैंक लंबे समय से आरबीआई के निर्देशों का पालन करने में विफल रहा था।
केवाईसी (KYC) में लापरवाही: ऑडिट में पाया गया कि एक ही पैन कार्ड पर हजारों खाते खुले थे, जिससे मनी लॉन्ड्रिंग का खतरा बढ़ गया था।
मैनेजमेंट की कमी: आरबीआई के अनुसार, बैंक का प्रबंधन जमाकर्ताओं और जनता के हितों की रक्षा करने में सक्षम नहीं था।
*अब क्या होगा..क्या Paytm ऐप बंद हो जाएगा?*
बैंकिंग सेवाएं बंद: अब यह बैंक किसी भी तरह की बैंकिंग गतिविधि (जैसे पैसा जमा करना या पेमेंट प्रोसेस करना) नहीं कर पाएगा।
पैसे की सुरक्षा: आरबीआई ने भरोसा दिया है कि बैंक के पास ग्राहकों का पूरा पैसा चुकाने के लिए पर्याप्त फंड है।
बंद होने की प्रक्रिया: आरबीआई अब बैंक को पूरी तरह बंद (Winding-up) करने के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा। Paytm ऐप और इसकी UPI सेवाएं चालू रहेंगी। इसकी पेरेंट कंपनी (One97 Communications) ने अन्य बैंकों (जैसे Axis, HDFC, SBI) के साथ साझेदारी की है ताकि ग्राहकों को पेमेंट और क्यूआर कोड (QR Code) सेवाओं में कोई दिक्कत न आए।
यह जानकारी मिडिया में प्रकाशित खबरों के आधार पर है




