नगर पंचायत धरमजयगढ़

कार्यक्रम खत्म होते ही ग्राउंड की सफाई में जुटे नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार, स्वच्छता को लेकर दिखी जिम्मेदारी

धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के भव्य आयोजन के बाद अब कार्यक्रम स्थल की सफाई को लेकर नगर पंचायत सक्रिय नजर आई। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद ग्राउंड में फैले कचरे को साफ करने के लिए सफाई कर्मचारियों की टीम मैदान में उतरी। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार भी ग्राउंड में पहुंचकर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते दिखाई दिए और कर्मचारियों के साथ मैदान में साफ सफाई करते भी नजर आए। कार्यक्रम के दौरान ग्राउंड में लोगों की भारी आवाजाही के कारण जगह-जगह कचरा फैल गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मैदान में प्लास्टिक, कागज और अन्य अपशिष्ट नजर आ रहे थे। ऐसे में आयोजन स्थल को साफ रखना नगर पंचायत के सामने एक बड़ी जिम्मेदारी थी।

1003761706

सफाई कर्मचारियों ने संभाली मैदान की जिम्मेदारी

कार्यक्रम के बाद नगर पंचायत के सफाई कर्मचारी ग्राउंड की सफाई में जुट गए। कर्मचारियों द्वारा मैदान में बिखरे कचरे को एकत्रित कर परिसर को साफ करने का काम किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार भी ग्राउंड में मौजूद रहे। वे सफाई कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे कार्य को देखते और सफाई व्यवस्था का जायजा लेते नजर आए।

अस्पताल जाना है तो पहाड़ चढ़ो उतरो , राशन लाना है तो रास्ता खोजो! वित्त मंत्री से सड़क की मांग…

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button