चोरी

“फिर पकड़ा गया कारू! पहले 2000 लीटर का टैंकर, अब 415 लीटर डीजल—सिथरा-हाटी में आखिर चल क्या रहा है?”

धरमजयगढ़ के छाल तहसील क्षेत्र में डीजल के अवैध भंडारण और खरीद-बिक्री का मामला एक बार फिर वही से सामने आया है जहाँ से पहले रायगढ़ सइबर सेल और छाल पुलिस की टीम द्वारा 2000 लीटर डीजल का टैंकर 22 जनवरी 2026 को पकड़ा गया था। वही से अब यह मामला सामने आया है। छाल पुलिस ने 8 अक्टूबर 2026 को ग्राम हाटी-ढोढ़ीखार के पास मुख्य मार्ग किनारे कार्रवाई करते हुए 415 लीटर डीजल जब्त किया है। जब्त डीजल की अनुमानित कीमत 41 हजार 500 रुपये बताई गई है। पुलिस ने मामले में राजेश उर्फ कारू साव, निवासी सिथरा, थाना धरमजयगढ़ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। सड़क किनारे एक छोटी झोपड़ी बनाकर रह रहा था। वहा आने-जाने वाले वाहनों से कम कीमत पर डीजल खरीदकर ड्रमों में जमा करता था और बाद में अधिक कीमत पर बेचता था। मौके से दो ड्रमों और एक प्लास्टिक जरकीन में रखा डीजल, एक पाइप तथा डीजल निकालने में इस्तेमाल होने वाली चाड़ी जब्त की गई।

जनवरी में पकड़ा गया था 2000 लीटर डीजल से भरा टैंकर, दो भाइयों के नाम भी आए थे सामने

IMG 20261010 WA0004

इस कार्रवाई के साथ 22 जनवरी 2026 को सिथरा-हाटी मार्ग पर हुई पुलिस कार्रवाई का मामला भी फिर चर्चा में आ गया है। उस समय हाईवे पर खड़े भारी वाहनों से डीजल चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर सेल और छाल पुलिस को विशेष कार्रवाई के लिए लगाया गया था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान ग्राम हाटी-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर ढोढ़ीखार के पास एक छोटा डीजल टैंकर YODHA 1700, वाहन क्रमांक BR 09 GC 1865 पकड़ा गया था। पुलिस के मुताबिक, टैंकर से करीब 2000 लीटर डीजल जैसा ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ था, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये थी। उस मामले में विजय कुमार साव और रवि कुमार साव, दोनों निवासी तेतराहट, जिला लखीसराय (बिहार) और हाल निवासी ग्राम सिथरा, थाना धरमजयगढ़, के साथ टैंकर चालक रजिंत कुमार साव, निवासी भिलाई पावर हाउस, जिला दुर्ग, को गिरफ्तार किया गया था।पुलिस के अनुसार, जांच में छाल-हाटी-धरमजयगढ़ मार्ग पर पेट्रोल पंपों और ढाबों के आसपास खड़े ट्रकों से डीजल चोरी करने तथा वाहनों से कम कीमत पर डीजल खरीदकर सस्ते दामों में बेचने की बात सामने आई थी। पुलिस ने बताया था कि विजय और रवि ने अपने भाई राजेश उर्फ कुरू साव के साथ मिलकर डीजल चोरी और बिक्री करने की बात स्वीकार की थी। उस प्रकरण में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3 और 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 287 और 111 के तहत अपराध क्रमांक 09/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस के मुताबिक, उस समय राजेश उर्फ कुरू साव फरार था।

पहले टैंकर में 2000 लीटर, अब झोपड़ी से 415 लीटर डीजल—पुराने मामले की स्थिति पर सवाल

1003583671 1
जनवरी 2026

जनवरी में करीब 2000 लीटर डीजल से भरे टैंकर की जब्ती और अक्टूबर में राजेश उर्फ कारू साव के कब्जे से 415 लीटर डीजल बरामद होने की कार्रवाई ने क्षेत्र में डीजल की खरीद-बिक्री को लेकर सवाल खड़े किए हैं।उपलब्ध जानकारी के अनुसार, जनवरी में पकड़ा गया टैंकर अभी तक छाल थाने में खड़ा बताया जा रहा है। अब सवाल यह है कि क्या सिथरा-हाटी-ढोढ़ीखार मार्ग पर डीजल की अवैध खरीद-बिक्री को लेकर पुलिस पुराने और नए मामलों की कड़ियों की जांच करेगी? एक बात तो माननी पड़ेगी एसएसपी शशि मोहन सिंह ने डीजल चोरो की कमर तोड़ रखी है।

नियम-कानून ताक पर या किसी सेठ की जमीन का खेल? बायसी कॉलोनी में फ्लाई ऐश का मामला बना चर्चा का विषय

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button