Latest News

धरमजयगढ़ के पटाखा दुकानों पर प्रशासन का नजर…, लाइसेंस की शर्तें में लापरवाही..तो होगा कार्यवाही :- कलेक्टर का निर्देश

दीपावली को देखते हुए धरमजयगढ़ क्षेत्र सहित पूरे रायगढ़ जिले में पटाखा दुकानों के संचालन को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। धरमजयगढ़ में हर साल फटाखा दुकान संचालन में भारी लापरवाही बर्ती जाती है ना सुरक्षा का ध्यान दिया जाता है ना अग्निशामक यंत्रो का। अस्थाई व टेंट कपडे से बने दुकानों में लाखों का पटाखा रखकर बेचा जाता है। इन सभी चीजों से किसी को कोई परेशानी नहीं पर दुर्घटना को देखते हुए नियम कानून बनाएं जाते है ताकी जनहानी ना हो। अगर नियमों की अनदेखी होती है तब कभी दुर्घटना की स्थिति में नजारा इतना भयावह हो जाएगा जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। पटाखा दुकानदारों को लाइसेंस में निर्धारित नियमों और सुरक्षा शर्तों का अनिवार्य रूप से पालन करना बहुत आवश्यक है। वही कलेक्टर के निर्देश के बाद नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकान संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बिना लाइसेंस दुकान मिली तो कार्रवाई, जांच के बाद ही अनुमति

1003530878

प्रशासन द्वारा पटाखा दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था और संचालन की निगरानी की जाएगी। खासकर भीड़भाड़ वाले और सघन बाजार क्षेत्रों में संचालित पटाखा दुकानों पर विशेष नजर रहेगी। दुकान और पटाखों के भंडारण स्थल पर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, इसकी जांच भी की जाएगी। ऐसे में दीपावली से पहले धरमजयगढ़ में पटाखा दुकानों की जांच और निगरानी तेज होने की संभावना है।

पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों की हो कड़ाई से जांच:- कलेक्टर

आगामी दीपावली को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने कहा कि पटाखा दुकानों में निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन कराया जाए। बिना लाइसेंस संचालित होने वाली पटाखा दुकानों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। सघन बाजार एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखा दुकानों के संचालन के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने लायसेंस जारी करने से पहले सुरक्षा मानकों को पुख्ता करने अधिकारियों को विक्रय केन्द्र एवं भंडारण स्थल का भौतिक सत्यापन करने के भी निर्देश दिए।

धरमजयगढ़ पुलिस ने अवैध संचालित कबाड़ दुकान पर किया रेड , थाना प्रभारी राजेश जांगड़े की टीम की ताबड़तोड़ कार्रवाई

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button