धरमजयगढ़ का न्यूज़

खबर का बड़ा असर, हाथों के सहारे चल रहें व्यक्ति को धरमजयगढ़ जनपद पंचायत CEO ने दिलाई ट्राइसाइकिल…..

धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कमोशीनडाड के दिव्यांग व्यक्ति की परेशानी को ग्रामीण न्यूज़ द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले इस दिव्यांग की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मदनलाल साहू ने तत्काल संज्ञान लिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर दिव्यांग हितग्राही को ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई जिसे उसके परिजन नें प्राप्त किया। लंबे समय से सरकारी सहायता की प्रतीक्षा कर रहे दिव्यांग के चेहरे पर आखिरकार राहत की मुस्कान लौट आई।

हाथों के सहारे चलने की मजबूरी हुई खत्म, दिव्यांग ने जताया आभार

ट्राइसाइकिल मिलने के बाद अब दिव्यांग व्यक्ति को रोजमर्रा के कार्यों और आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। अब तक वह हाथों के सहारे चलकर अपनी आवश्यकताएं पूरी करने को मजबूर था, लेकिन अब उसकी यह कठिनाई काफी हद तक दूर हो गई है। दिव्यांग ने प्रशासन और मीडिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिली इस सहायता से उसके जीवन में बड़ा बदलाव आएगा।

CEO मदनलाल साहू की तत्परता से मिली राहत, पात्र हितग्राहियों तक योजनाएं पहुंचाने पर जोर

1002959560

जनपद पंचायत धरमजयगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मदनलाल साहू ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने के बाद मामले को प्राथमिकता से संज्ञान में लिया गया। संबंधित हितग्राही की पात्रता के अनुसार तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। उन्होंने कहा कि जनपद पंचायत का प्रयास है कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और भविष्य में भी किसी जरूरतमंद को योजनाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

हाथो के सहारे धरमजयगढ़ में चलता दिखा कामोंसिंडाड का दिव्यांग, जनपद पंचायत CEO ने तत्काल सहायता का दिया भरोसा….

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SP ने जारी किया तबादला आदेश, धरमजयगढ़ समेत कई थानों के कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button