Latest News

14 जुलाई धूमधाम से मनाया जाएगा छत्तीसगढ़ शिवसेना स्थापना दिवस खरसिया में बैठक संपन्न, महा सदस्यता अभियान और संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

खरसिया। खरसिया शिवसेना इकाई की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा अध्यक्ष सनी (पिंटू) यादव के निवास पर आयोजित हुई। बैठक में 14 जुलाई को मनाए जाने वाले छत्तीसगढ़ शिवसेना स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।


बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष सनी (पिंटू) यादव ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्थापना दिवस पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र से सांसद, विधायक एवं मंत्रियों के छत्तीसगढ़ आगमन की संभावना को देखते हुए संगठनात्मक तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति एवं संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।


बैठक में खरसिया विधानसभा क्षेत्र में जल्द महा सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया गया।
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सनी (पिंटू) यादव, युवा नेता नितेश राठौर, सूरज यादव, रिंकू भाट, महावीर यादव, संजय कुमार यादव, पुरुषोत्तम दास महंत सहित बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


फोटो कैप्शन: खरसिया में विधानसभा अध्यक्ष सनी (पिंटू) यादव के निवास पर आयोजित बैठक में 14 जुलाई को होने वाले छत्तीसगढ़ शिवसेना स्थापना दिवस की तैयारियों पर चर्चा करते पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।

खबर का बड़ा असर, हाथों के सहारे चल रहें व्यक्ति को धरमजयगढ़ जनपद पंचायत CEO ने दिलाई ट्राइसाइकिल…..

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button