धरमजयगढ़ का न्यूज़

पेट्रोल पंप संचालकों, गैस एजेंसी प्रतिनिधियों(छाल क्षेत्र) के साथ बैठक करेंगे छाल तहसीलदार, प्रशासन हरकत में….

देशभर में पेट्रोल-डीजल संकट की चर्चाओं के बीच रायगढ़ जिले के छाल तहसील प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों, प्रोपाइटरों, वितरकों और गैस एजेंसी प्रतिनिधियों की आवश्यक बैठक बुलाई है। तहसीलदार एवं कार्यपालिक दण्डाधिकारी कार्यालय छाल द्वारा जारी पत्र में 18 मई यानी कल सुबह 11 बजे बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। पत्र में सभी संबंधित संचालकों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि प्रशासन ईंधन आपूर्ति और संभावित संकट को लेकर गंभीर नजर आ रहा है।

*हाल ही में हुए हाटी के डब्बे की घटना को लेकर हो सकती हैं चर्चा,तेल संकट को लेकर बढ़ी चिंता*

सूत्रों के अनुसार बीते दिनों जो हाटी के एक पेट्रोल पंप में डब्बो में तेल देने की तस्वीर सामने आई हैं उस मामले पर चर्चा और कड़े कदम उठाये जा सकते हैं। देश के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे समय में अचानक बुलाई गई यह बैठक कई सवाल खड़े कर रही है। माना जा रहा है कि प्रशासन पेट्रोल पंपों में स्टॉक, कालाबाजारी, अनावश्यक भंडारण और आम जनता को हो रही परेशानी पर सख्त नजर रखने की तैयारी में है।

1002528274

हाल ही में ड्रमों में डीजल बिक्री और ग्रामीण क्षेत्रों में ईंधन की कमी जैसी शिकायतें भी सामने आई थीं, जिसके बाद प्रशासन की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। बैठक में तेल आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने, जमाखोरी रोकने और जनता को नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर कड़े निर्देश दिए जा सकते हैं।

*प्रशासन पर टिकी निगाहें*

आम लोगों के बीच अब यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या आने वाले दिनों में ईंधन संकट और गहरा सकता है। ऐसे समय में प्रशासन की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। यदि समय रहते निगरानी नहीं हुई तो ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत और बढ़ सकती है। अब सबकी निगाहें 18 मई की बैठक पर टिकी हैं कि प्रशासन तेल संकट, कालाबाजारी और आपूर्ति व्यवस्था को लेकर क्या बड़ा फैसला लेता है।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button