Latest News

पुरुंगा-हाटी मुख्य मार्ग को मिली 80 लाख की सौगात, जल्द बनेगी डब्ल्यूबीएम सड़क

रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत पुरुंगा से हाटी मुख्य मार्ग में डब्ल्यूबीएम सड़क निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने डीएमएफ मद से 80 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को निर्माण एजेंसी नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की मंशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।

ग्रामीणों, विद्यार्थियों और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

लंबे समय से जर्जर और खराब स्थिति में रहने वाला पुरुंगा-हाटी मार्ग बरसात के दिनों में ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन जाता था। सड़क निर्माण के बाद विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी, गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में राहत मिलेगी, वहीं किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्रीय विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया है।

गांवों का संपर्क होगा मजबूत, विकास को मिलेगी रफ्तार

जिला प्रशासन द्वारा सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं के विस्तार के लिए डीएमएफ मद का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। कलेक्टर ने दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। पुरुंगा से हाटी मार्ग के निर्माण से गांवों का संपर्क मुख्य मार्गों से मजबूत होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button