धरमजयगढ़ में 13 मई का तूफान बना आफत, सड़कें बंद और गोदाम क्षतिग्रस्त
तूफ़ान का कहर : धरमजयगढ़ बायसी कॉलोनी में निर्माणाधीन गोदाम क्षतिग्रस्त, कई पेड़ गिरे। धरमजयगढ़ क्षेत्र में 13 मई की शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर कहर बरपाया। अचानक बदले मौसम के चलते लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई इलाकों में नुकसान की खबरें सामने आई हैं। सबसे ज्यादा असर बायसी कॉलोनी क्षेत्र में देखने को मिला, जहां निर्माणाधीन गोदाम पर तूफान का सीधा असर पड़ा।

*नए बन रहे गोदाम को भारी नुकसान*
बायसी कॉलोनी में बन रहे नए गोदाम का टीन शेड और निर्माण सामग्री तेज हवाओं की चपेट में आ गई। तूफान इतना तेज था कि आसपास लगे अस्थायी ढांचे भी हिल गए। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ हिस्सों में निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचा है, जिसका अकालन लोंग अपने अंदाजे के मुताबिक 10-12 लाख रूपये लगा रहें। गनीमत रही कि घटना के समय वहां लोगों की संख्या कम थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
*दर्जनों पेड़ सड़क पर गिरे, यातायात प्रभावित*
तेज तूफान के कारण धरमजयगढ़ क्षेत्र की कई सड़कों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात घंटों प्रभावित रहा। कई जगहों पर राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित है और बीते दिन से लेकर अभी समाचार बनाने तक विद्युत व्यवस्था सुचारु नहीं हो सकी हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या को निपटाने और नुकसान का आंकलन कराने की मांग की है।




