Latest News

5000 रूपये के लिए मौत, उधारी का रुपये नहीं दिया तों गला दबाया

रायगढ़, 02 मई 2026। थाना कापू क्षेत्र के ग्राम कुम्हीचुआ में मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक देवव्रत तुरी (30 वर्ष) की हत्या गला और मुंह दबाकर की गई थी, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई। पुलिस ने आरोपी करमसाय नगेसिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कैसे हुआ खुलासा (जांच और वजह)

घटना 27 अप्रैल को सामने आई, जब मृतक का शव उसके घर के पीछे संदिग्ध हालत में मिला। शुरुआती जांच में शरीर पर चोट और संघर्ष के निशान मिलने से मामला संदिग्ध बना। पोस्टमार्टम में मौत को हत्या (होमीसाइडल) बताया गया, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच तेज की।तीन दिनों तक पुलिस ने परिजनों, ग्रामीणों और संदिग्धों से पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला। बाद में उधारी विवाद की जानकारी मिलने पर पुलिस ने करमसाय नगेसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना कबूल किया।आरोपी ने बताया कि 5,000 रुपये की उधारी को लेकर वर्षों से विवाद चल रहा था, जो रंजिश में बदल गया। घटना की रात गुस्से में आकर उसने मृतक का गला दबाकर हत्या कर दी।

मौत के बाद शव को छुपाया

हत्या के बाद आरोपी ने शव को घर के पीछे फेंककर साक्ष्य छिपाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सूझबूझ और वैज्ञानिक जांच के चलते मामला सुलझ गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस पूरे मामले में थाना कापू पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम ने पेशेवर तरीके से अंधे हत्याकांड का खुलासा किया।

style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button