अमित कश्यप का रायगढ़ जिला से ट्रांसफर, वाहन चालकों में खुशी, छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: कई जिला परिवहन अधिकारी बदले….

रायगढ़ जिला के परिवहन विभाग के जिला अधिकारी के रूप में अमित कश्यप यहां लंबे समय से मौजूद थे वहीं उनके कार्यकाल में परिवहन विभाग के कर्मचारी की कार्य प्रणाली लोगों के समझ से परे थी सड़कों पर ट्रक चालक से लेकर सवारी तक सभी तरह-तरह की परेशानियों का सामना कर रहे थे जिनके निपटारा के लिए अमित कश्यप जो जिला परिवहन अधिकारी थे उनका प्रयास धरातल पर सफल नहीं हो रहा था खास करके लम्बे सफर के बस संचालकों की मनमानी खूब देखने को मिल रही थी वही आरटीओ विभाग के कर्मचारी धरमजयगढ़ आकर अपनी मनमानी कर रहे थे जहा चेकिंग किया जा रहा था वहा उनका नाम और अधिकारी का संपर्क नंबर पूछने पर भी थाने का हवाला दे रहे थे ऐसे में अमित कश्यप के ट्रांसफर के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन विभाग ने 30 अप्रैल 2026 को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई जिला परिवहन अधिकारियों (RTO) और सहायक अधिकारियों का तबादला कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार राज्यभर में लगभग 20 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल का असर कई जिलों में देखने को मिलेगा, जहां लंबे समय से जमे अधिकारियों को हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

*रायगढ़ पर खास फोकस*
इस तबादले में रायगढ़ जिले के जिला परिवहन अधिकारी अमित कश्यप को हटाकर कोरिया जिले में पदस्थ किया गया है। उनके स्थानांतरण की खबर सामने आते ही रायगढ़ के वाहन चालकों और परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। स्थानीय स्तर पर लंबे समय से विभागीय कार्यशैली को लेकर असंतोष की बातें सामने आती रही थीं, ऐसे में नए अधिकारी की नियुक्ति को लोग राहत के रूप में देख रहे हैं।

*प्रशासनिक संदेश और असर*
सरकार द्वारा किए गए इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक सुधार और व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी अधिकारी 10 दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि नए अधिकारियों के आने से परिवहन व्यवस्था में कितना सुधार होता है और जनता को कितनी राहत मिलती है।




