धरमजयगढ़ में फिर सक्रिय हुआ डीजल चोर गैंग, खडे ट्रकों से हो रही चोरी से हड़कंप, पुलिस की कार्यवाही का इंतजार….

धरमजयगढ़। क्षेत्र में एक बार फिर डीजल चोरी की घटनाओं ने वाहन मालिकों और चालकों की चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामला धरमजयगढ़ के प्रेमनगर स्थित एक ढाबे का है, जहां रात को अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने तीन ट्रकों से डीजल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी ट्रक ड्राइवर नें देते हुए इस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक रोज़ की तरह अपने वाहन ढाबे के पास खड़ा कर विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने ट्रकों के टैंक से डीजल निकाल लिया। सुबह जब चालकों ने वाहन स्टार्ट करने की कोशिश की, तब उन्हें चोरी का पता चला।
पहले भी हो चुकी हैं धरमजयगढ़ में कई घटनाएं
स्थानीय लोगों और ट्रक मालिकों और ढाबा संचालकों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार इस तरह की चोरी की वारदात सामने आ चुकी हैं, जिससे ढाबा संचालकों और वाहन मालिकों में डर का माहौल बना हुआ है। लगातार हो रही इन घटनाओं से यह आशंका जताई जा रही है कि क्षेत्र में कोई संगठित गिरोह सक्रिय है।
ड्राइवरों ने लगाए गंभीर आरोप
पीड़ित ट्रक ड्राइवरों ने आरोप लगाया है कि डीजल चोरी की घटनाएं सुनियोजित तरीके से की जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग
हर बार ऐसी चोरी की घटना होती है पर अबतक इसपर रायगढ़ पुलिस लगाम नहीं लगा चुकी है स्थानीय लोगों और वाहन मालिकों ने पुलिस प्रशासन से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की मांग की है। उनका कहना है कि यह घटना तभी रुक सकेगी ज़ब हाटी में बना पुलिस चौकी को sp साहब संचालित करेंगे। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो डीजल चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या धरमजयगढ़ के लोगों को इस डीजल चोर गैंग से राहत मिल पाएगी या नहीं। अब सबकी नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई है।





