धरमजयगढ़ में HP गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतार, गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंता

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ क्षेत्र में इन दिनों गैस सिलेंडर को लेकर लोगों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। नगर स्थित HP गैस एजेंसी के बाहर गैस सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। सुबह से ही लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसी के बाहर पहुंच रहे हैं और गैस भरवाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर मिलने में देरी हो रही है, जिसके कारण भीड़ बढ़ती जा रही हैं वही गैस एजेंसी द्वारा भी लोगों से अपील की जा रही की पर्याप्त मात्रा नें सिलेंडर उपलब्ध हैं घबराने की अवश्यकता नहीं है
देशभर में गैस को लेकर बढ़ी चिंता
दरअसल, देश के कई शहरों में भी हाल के दिनों में LPG गैस सिलेंडर को लेकर चिंता का माहौल देखने को मिला है। कई जगहों पर गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लगने की खबरें सामने आई हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्थिति मुख्य रूप से घबराहट में की जा रही बुकिंग और स्थानीय स्तर पर सप्लाई में देरी के कारण बन रही है।
अंतरराष्ट्रीय हालात का भी असर
रिपोर्ट के अनुसार चल रहे तनाव और अंतरराष्ट्रीय सप्लाई चेन में बाधा के कारण LPG की आपूर्ति पर दबाव पड़ा है। इसी वजह से कुछ शहरों में गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें भी सामने आई हैं। सरकार और तेल कंपनियों का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति बनाए रखने की कोशिश की जा रही है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। हालांकि कुछ क्षेत्रों में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने से होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय भी प्रभावित हुए हैं।
स्थानीय लोगों में चिंता, जल्द सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद
धरमजयगढ़ में भी गैस एजेंसी के बाहर बढ़ती भीड़ को देखकर लोगों में चिंता का माहौल है। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि समय पर गैस की सप्लाई मिलती रहे तो ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। फिलहाल लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही गैस की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी और लंबी कतारों से राहत मिलेगी।




