Latest News

खुद के बनाएं सडक से अनियंत्रित होकर खेत में उतरी कंपनी की गाडी, मामला बना हसीं का पात्र…

धरमजयगढ़ के बायसी कॉलोनी के पास आज दोपहर सडक निर्माण कर रही कंपनी विनायक कंस्ट्रक्शन का पानी टेंकर अनियंत्रित होकर सडक किनारे खेत में जा उतरा जिससे किसी कों हानी तो नहीं पहुंची पर मामला हसीं का पात्र जरूर बन गया। बता दे की जिस जगह यह घटना घटी वहा इन्ही कंपनी द्वारा सड़क निर्माण किया गया था जो धस गया था और कई कर्मचारियों पर प्रशासन का डंडा चला और कार्यवाही हुई अब उसी सड़क पर उसी कंपनी की गाडी दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

1001359475

आस पास के लोगों ने मजाकिया अंदाज में यह तक कह दिया की अच्छा ही हुआ अबतक हम इस सडक से परेशान थे अब कंपनी वालों कों समझ आएगा, वही लोंग यह कह रहें सडक इतना खराब है जिसमें गाडी चलाना तक मुश्किल हैं उसमें गाडी कैसे अनियंत्रित हो गई। वही कुछ लोंग यह कह रहें की सडक पर इतना धुल उड़ता है कि आगे कुछ दिखाई नहीं देता और जैसा कंपनी वाले जनता के साथ जैसा कर रहें वैसा आज उनके साथ हो गया।

फिलहाल यह सब मज़ाक मस्ती अपनी जगह पर देखना यह हैं की यह सडक कब तक बनती हैं

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!