ग्राम पंचायत का समाचार
Trending

राजकोट पंचायत के सचिव से नाराज ग्रामीण, कॉल तक नहीं उठाने का आरोप, सोशल मिडिया पर जमकर नाराजगी..

राजकोट पंचायत में सचिव के रवैये पर भड़की जनता, लापरवाही से बढ़ा आक्रोश

धरमजयगढ़ क्षेत्र के राजकोट ग्राम पंचायत में सचिव के कार्यशैली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ रहा है। लगातार मिल रही शिकायतों के अनुसार, सचिव द्वारा आम जनता के फोन कॉल तक नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे लोगों की समस्याएं लगातार लंबित होती जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संपर्क करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिलता, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

📞 “कॉल तक नहीं उठाते सचिव, आखिर जनता जाए तो जाए कहां?”

ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर सबसे जरूरी जिम्मेदारी निभाने वाले सचिव ही अगर जनता से दूरी बना लें, तो आम लोगों की समस्याओं का समाधान कैसे होगा। लोगों का आरोप है कि गांव के विकास कार्यों में भी सचिव कोई खास रुचि नहीं ले रहे हैं, जिससे योजनाएं प्रभावित हो रही हैं और जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

1002423548

⚠️ सरपंच से भी अपेक्षा— लें संज्ञान, नहीं तो बढ़ेगा विरोध

ग्रामीणों ने सरपंच से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उनका कहना है कि पंचायत में समन्वय और जवाबदेही जरूरी है, ताकि किसी भी नागरिक को अनदेखा न किया जाए। सोशल मीडिया पर भी ग्रामीण खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

👉 अगर समय रहते इस मामले में सुधार नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में यह नाराजगी बड़े विरोध का रूप ले सकती है। प्रशासन को चाहिए कि इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल ध्यान देकर जिम्मेदारों को जवाबदेह बनाए, ताकि जनता का भरोसा बना रहे।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button