SDM भरत कौशिक बने शिक्षक, मिरिगुडा हाई स्कूल की पढ़ाई पर उठे बड़े सवाल,हिंदी लेखन में कमजोर मिले कई छात्र.. Sdm का हाई स्कूल निरक्षण….

धरमजयगढ़। प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत जानने के उद्देश्य से एसडीएम भरत कौशिक ने मिरिगुडा स्थित शासकीय हाई स्कूल का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से संवाद किया। एसडीएम ने बच्चों से पढ़ाई, सिलेबस और स्कूल में मिलने वाली शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने स्वयं गणित और विज्ञान जैसे विषयों को सरल उदाहरणों के माध्यम से समझाया तथा विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन और बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित किया।
हिंदी विषय में सामने आई बड़ी कमजोरी, स्कूल की पढ़ाई पर उठे सवाल
निरीक्षण के दौरान एसडीएम भरत कौशिक ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमता परखने के लिए हिंदी में कुछ सामान्य शब्द लिखने को कहा। इस दौरान कई छात्र सही शब्द नहीं लिख पाए, जिससे उनके हिंदी लेखन स्तर की कमजोरी सामने आई। इस स्थिति ने स्कूल में पढ़ाई की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। विद्यार्थियों का बुनियादी स्तर कमजोर मिलने से यह संकेत मिला कि नियमित शैक्षणिक मूल्यांकन और प्रभावी शिक्षण पर और अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शिक्षकों को दिए सख्त निर्देश, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर
निरीक्षण के अंत में एसडीएम भरत कौशिक ने शिक्षकों को विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने तथा प्रत्येक विषय पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। एसडीएम के इस निरीक्षण से विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला, वहीं स्कूल प्रबंधन की शैक्षणिक व्यवस्था और शिक्षण स्तर को लेकर कई सवाल भी खड़े हो गए।
अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, 1 लोडर और 10 ट्रैक्टर जब्त




