घूमने गए थे नेपाल, धरमजयगढ़ में फंस गए यात्री! एजेंट-मालिक विवाद ने बढ़ाई परेशानी
मस्तूरी (बिलासपुर) से 20 मई को नेपाल भ्रमण के लिए निकले 50 से अधिक यात्री जब वापस लौट रहे थे, तभी धरमजयगढ़ में बस संचालन को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें धरमजयगढ़ थाना के बाहर यात्रियों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिल रहा हैं। बताया जा रहा है कि बस राजनांदगांव की है और टूर संचालन से जुड़े एजेंट तथा बस मालिक के बीच किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मौके पर मौजूद यात्रियों के अनुसार एजेंट और बस मालिक के बीच चल रहे विवाद का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें घंटों तक परेशान किया गया, जिससे उनकी यात्रा प्रभावित हुई। बस में सवार महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे भी असुविधा का सामना करते रहे।

मारपीट का आरोप, मौके पर बढ़ा तनाव
यात्रियों का कहना है कि विवाद के दौरान राजनांदगांव से कुछ लोग बस मालिक के समर्थन में धरमजयगढ़ पहुंचे और उनके द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर तनावपूर्ण माहौल बन गया। फिलहाल मामले को लेकर धरमजयगढ़ थाना में जमकर हंगामा देखने को मिल रहा हैं अब पुलिस जांच में ही कार्यवाही सामने आ सकेगी।
कार्रवाई चल रही थी, रेत माफिया चलता बना! आरोपी फरार, अधिकारी लाचार, रेत माफिया के आगे बेबस सिस्टम?




