मौत को निमंत्रण देता गायत्री मंदिर के पास स्थित बेरिकेट,नियमों कों ताक पर रखकर जिम्मेदार मौन…
धर्मजयगढ़ के पास स्थित मुख्य मार्ग पर एक बैरिकेड खड़ा किया गया है जो मौत को न्योता दे रहा है जो जिम्मेदारों को दिखाई नहीं दे रहा। हम बात कर रहे हैं धर्मजयगढ़ के गायत्री मंदिर के पास मुख्य मार्ग पर लगाए गए बैरिकेड का, बता दे की बैरिकेड लोगों को दुर्घटना से बचने के लिए लगाया जाता है ताकि चालक नियंत्रण में वाहन चला सके पर यह ऐसा बेरीकेट है जिसे अंधेरे में खड़ा कर दिया गया है और ना तो इस पर रेडियम लगाया गया है और ना ही अंधेरे में दिखाई पड़ने के लिए कोई सामग्री का उपयोग किया गया है मुख्य मार्ग पर बेरीकेट लगाने के लिए परमिशन लेने की आवश्यकता होती है। पर यह नियमों कों ताक पर रखकर लगाया गया हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि अंधेरे में खड़ा बैरिकेड किसी को दिखाई नहीं दे रहा जब कोई वाहन पास पहुंचती है तब यहां बैरिकेड रोशनी में आकर दिखाई देता है वही राजस्व और लोकनिर्माण विभाग 100 से 200 मीटर की दूरी पर ऐसे बैरिकेड पर किसी का ध्यान क्यों नहीं जा रहा…?




