धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में हाथी की मौत की जांच में खोजी कुत्तों की एंट्री! डॉग स्क्वाड तलाशेगा मौत का सुराग…

धरमजयगढ़ वनमंडल में एक नर हाथी की मौत का मामला सामने आया है। धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम बरतापाली स्थित जंगल के कक्ष क्रमांक 437 में 27 नवंबर को हाथी का शव बरामद किया गया। जंगल में हाथी का शव मिलने की खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत का कारण करंट लगना प्रतीत हो रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 27 नवंबर को बरतापाली के कक्ष क्रमांक 437 में एक नर हाथी मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और मैदानी अमला तत्काल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच में डॉग स्क्वाड की मदद, आखिर कैसे हुई हाथी की मौत?

1003790873

मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने जांच के लिए डॉग स्क्वाड यानी श्वान दल की भी मदद ली है। घटनास्थल और आसपास के इलाके की बारीकी से छानबीन की जा रही है, ताकि हाथी की मौत से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा सकें। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या हाथी की मौत वास्तव में करंट लगने से हुई है और यदि ऐसा है तो इसके पीछे लापरवाही या कोई अन्य कारण है? फिलहाल वन विभाग की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

नावागांव के जंगल में हाथी की मौत से मचा हड़कंप, हाथियों का मौत थमने का नाम नहीं लें रहा….

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button