सडक हादसा

NHAI के आदेश के बाद भी अधूरे भारतमाला फोरलेन पर धड़ल्ले से दौड़ रहे भारी वाहन..

भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन उरगा-पत्थलगांव फोरलेन पर NHAI के सख्त आदेश के बावजूद भारी वाहनों की आवाजाही जारी है। 4 नवंबर 2026 को NHAI के परियोजना निदेशक, कोरबा ने संबंधित निर्माण कंपनी को अधूरे हिस्सों पर तत्काल यातायात रोकने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद सड़क पर भारी वाहनों का आवागमन जारी रहने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। NHAI ने अधूरे सड़क हिस्सों पर बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड, ब्लिंकर और 24 घंटे सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद भारी वाहन कैसे निर्माणाधीन सड़क पर पहुंच रहे हैं? क्या कंपनी ने सुरक्षा इंतजाम नहीं किए या आदेश को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा?

सात दिन में मांगी थी रिपोर्ट, फिर भी नहीं दिख रहा असर

1003784060
oplus_34

NHAI ने कंपनी से सात दिनों के भीतर जियो-टैग तस्वीरों के साथ अनुपालन रिपोर्ट मांगी थी। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया था कि सुरक्षा में लापरवाही से दुर्घटना होने पर कंपनी जिम्मेदार होगी और जुर्माने सहित कार्रवाई की जा सकती है। जब NHAI खुद अधूरे फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही को जानलेवा खतरा बता चुका है, तो फिर भारी वाहनों पर रोक क्यों नहीं लग पा रही? आखिर आदेश का पालन कौन कराएगा? सवाल यह भी है कि क्या NHAI केवल पत्र जारी करेगा या मौके पर व्यवस्था भी सुधारेगा?

1003784360

नगरपंचायत के सामने दुकानों के पीछे मारपीट, दुकान किसकी और अनुमति किसने दी? क्या नगर पंचायत हटा पायेगा कार्यालय के सामने सड़क का कब्ज़ा…..

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button