धरमजयगढ़ में बिजली विभाग का हादसा रोकने के बजाय हादसे का इंतजार! अधिकारी कह रहें ज़मीन मालिक होगा जिम्मेदार वही हाथी प्रेमी सजल मधु क्या कह रहें देखे…

बायसी कॉलोनी में मिट्टी के ऊंचे ढेर से 11 केवी बिजली लाइन जमीन के बेहद करीब लगभग 7 फ़ीट पर आ गई है, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है।हाथी प्रभावित इस संवेदनशील क्षेत्र में हाई-वोल्टेज तारों के पास बढ़ी जमीन की ऊंचाई से स्थानीय लोगों और वन्यजीवों की जान पर लगातार खतरा बना हुआ है।बिजली विभाग को शिकायत मिलने के बाद भी अब तक केवल नोटिस देने की औपचारिकता पूरी की गई है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
विभाग का यह तर्क कि ‘हादसा होने पर जमीन मालिक जिम्मेदार होगा’, वही विभाग के अधिकारी यह बात मौखिक तो कह दें रहें पर कैमरे पर कोई जवाब नहीं दें रहें। खेत के चारो तरफ मिट्टी का बाउंड्री खड़ा कर अंदर फ्लाईएश डंप किया जा रहा।सामान्य व्यक्ति या कोई भी मवेशी इस ऊंचाई से आसानी से हाई-वोल्टेज तारों की चपेट में आ सकता है, जिससे कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल मौके का निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगो का कहना है की बिजली विभाग जो हादसे का इंतजार कर रहा पर हादसा ना हो इसके लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा
धरमजयगढ़ सिविल अस्पताल में सैंपल गायब! मरीज को न रिपोर्ट मिली, न लैब में मिला सैंपल; सोशल मीडिया पर वीडियो डाल उठाए सवाल




