धरमजयगढ़ के सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिलाओं से ₹10 की वसूली का आरोप,जानकारी के बाद भी अध्यक्ष -सीएमओ क्यों खामोश?

नगर पंचायत धरमजयगढ़ के बस स्टैंड स्थित सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिलाओं से यूरिन के लिए भी शुल्क लिए जाने का मामला सामने आया है कि महिलाओं से यूरिन करने के लिए ₹10 की मांग की जा रही है। खास बात यह है कि पुरुषों के लिए यूरिन की व्यवस्था बाहर की ओर है, लेकिन महिलाओं के लिए बाहर ऐसी कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। ऐसे में महिलाओं के पास सुलभ कॉम्प्लेक्स के अंदर जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता और उन्हें अंदर जाना पड़ता है जिसके लिए उनसे यूरिन के नाम पर भी पैसे मांगे जाते हैं। बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को करीब 2-3 दिन पहले ही दे दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। इससे नगर पंचायत प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

17 अक्टूबर को फिर सामने आया मामला, क्या अध्यक्ष और सीएमओ कोई कार्यवाही करेंगे
17 अक्टूबर को भी सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिलाओं से यूरिन के लिए ₹10 लिए जाने का मामला सामने आया जिसके बाद उक्त महिला ने ऑनलाइन 10 रूपये पेमेंट किए। इसके बाद एक बार फिर मामले की शिकायत नगर पंचायत अध्यक्ष और सीएमओ धरमजयगढ़ से की गई है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जब महिलाओं के लिए बाहर यूरिन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है, तो उन्हें सुलभ कॉम्प्लेक्स का उपयोग करना ही पड़ता है। ऐसे में उनसे यूरिन के नाम पर शुल्क लिया जाना उचित है या नहीं, यह नगर पंचायत के अध्यक्ष,सीएमओ बताए । वही सुलभ कॉम्प्लेक्स में महिलाओं से यूरिन के लिए ₹10 लिया जा रहा है, तो इसकी अनुमति किस आधार पर है और इसकी जिम्मेदारी किसकी है? क्या कोई नगर पंचायत का कर्मचारी इसमें शामिल तो नहीं जांच में ही सामने आ सकेगा।
धरमजयगढ़ में भारतमाला सड़क का निर्माण कार्य फिर शुरू.., भूमिपूजन के बाद चिकटवानी में मशीन से रास्ता बनाना शुरू…. मेंढरमार का विरोध शासन-प्रशासन के लिए चुनौती….




