धरमजयगढ़ का न्यूज़
तहसील कापू ऑफिस का इन्वर्टर हुआ ‘गायब’, फिर वापस आया… तहसीलदार ने लिख दी शिकायत!

कापू तहसील कार्यालय में इन्वर्टर गायब होने का मामला सामने आया है। तहसीलदार की ओर से थाना प्रभारी कापू को दी गई शिकायत के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को कार्यालय पहुंचने पर इन्वर्टर नहीं मिला। कर्मचारियों से पूछताछ करने पर बताया गया कि दो व्यक्ति कार्यालय पहुंचे थे और बिना अनुमति इन्वर्टर ले गए।जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
शिकायत में बताया गया है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्यालय का CCTV फुटेज चेक कराया गया और थाना प्रभारी कापू को फोन के माध्यम से सूचना दी गई। तहसीलदार के अनुसार, कुछ घंटे बाद दो अन्य व्यक्ति इन्वर्टर को वापस कार्यालय में लेकर पहुंचे, लेकिन उनके द्वारा इन्वर्टर ले जाने के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई।
धरमजयगढ़ के पटाखा दुकानों पर प्रशासन का नजर…, लाइसेंस की शर्तें में लापरवाही..तो होगा कार्यवाही :- कलेक्टर का निर्देश




