Latest News

धरमजयगढ़ के कोयलर में बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, बस में मौजूद 40-50 लोंग दुर्घटना का शिकार…

40–50 यात्रियों से भरी बस खरसिया की ओर जा रही थी, सामने से आ रहे ट्रक से हुई जोरदार टक्कर; हादसे के बाद मचा हड़कंप

धरमजयगढ़। धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही यात्रियों से भरी बस और सामने से धरमजयगढ़ की ओर आ रहे ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त पूर्णागिरी बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार थे। बस धरमजयगढ़ से खरसिया की ओर जा रही थी, जबकि सामने से ट्रक धरमजयगढ़ की ओर आ रहा था। इसी दौरान कोयलर क्षेत्र में दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई।

बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

1000755863

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव में जुट गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वही बस के परखच्चे उड़ गए है। और अंदर तक बस बुरी तरह दुर्गतनाग्रस्त हो गया है

हादसे के बाद मचा हड़कंप

बस और ट्रक की भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दोनों वाहनों को भारी नुकसान पंहुचा है। हादसे में यात्रियों को चोटे आई है जिसके बाद तत्काल ईलाज के लिए उन्हें लें जाया गया है।
घटना की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

धरमजयगढ़ रजिस्ट्री ऑफिस में क्या चल रहा था? “मां बोलिए, जमीन बेचना है…”बुजुर्ग महिला को सिखाया जा रहा था क्या बोलना?

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button