धर्मजयगढ़ में फिर एक राशन दुकान पर FIR, ग्रामीण न्यूज़ का समाचार पर मुख्यमंत्री का संज्ञान फिर FIR….

राशन दुकान का बड़ा घोटाला! 9.86 लाख के चावल, शक्कर और नमक का हिसाब गायब, संचालन एजेंसी-विक्रेताओं पर FIRधर्मजयगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत साजापाली स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 421009067 में लाखों रुपये के खाद्यान्न की कमी का मामला सामने आया है। बता दें की हाल ही में साजापाली में पहाड़ी कोरवा समाज के लोगों को अगस्त महीने का अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया गया था जिसका समाचार प्रकाशित करने पर सीधे मुख्यमंत्री द्वारा मामले पर संज्ञान लेकर कार्यवाही की बात कही गई थी। जिसपर अब कार्यवाही की गई है।
करीब 9.86 लाख रुपये के खाद्यान्न की कमी

जांच और भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान में चावल, शक्कर और नमक समेत बड़ी मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध नहीं मिला। जांच प्रतिवेदन के अनुसार गायब खाद्यान्न की कुल कीमत करीब 9 लाख 86 हजार रुपये आंकी गई है। यानी सरकारी रिकॉर्ड में राशन मौजूद, लेकिन मौके पर स्टॉक गायब मिलने से पूरे वितरण और स्टॉक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
SDM के निर्देश पर संचालन एजेंसी और विक्रेताओं पर FIR

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच रिपोर्ट के आधार पर अनुविभागीय दंडाधिकारी धर्मजयगढ़ के निर्देश पर संबंधित संचालन एजेंसी और विक्रेताओं के खिलाफ FIR दर्ज कराने की कार्रवाई की गई है। अब पुलिस और संबंधित विभागीय जांच के जरिए यह पता लगाया जाएगा कि रिकॉर्ड में दर्ज खाद्यान्न आखिर कहां गया और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी है। साजापाली राशन दुकान का यह मामला खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में निगरानी और जवाबदेही पर भी गंभीर सवाल खड़े करता है।
धरमजयगढ़ के मामले पर मुख्यमंत्री का एक्शन, रायगढ़ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से ली जानकारी… पढ़े पूरी खबर….
धरमजयगढ़ में पहाड़ी कोरवा लोगों को खाद्य विभाग के निष्क्रियता के कारण नहीं मिल रहा राशन?..




