धरमजयगढ़ का न्यूज़

धर्मजयगढ़ नीचेपरा के नदी पुल पर बड़ा गड्ढा, हादसे का इंतजार; जिम्मेदार कौन?

धर्मजयगढ़। नीचेपरा स्थित नदी के पुल पर सड़क के बीचों-बीच बना बड़ा गड्ढा राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। पुल से रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया और चारपहिया वाहन गुजरते हैं, लेकिन गड्ढे की वजह से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

पुल पर गड्ढा बना जानलेवा खतरा

1000695080

पुल के ऊपर बने इस बड़े गड्ढे के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है या गड्ढे से बचने के लिए रास्ता बदलना पड़ता है। खासकर रात के समय यह समस्या और भी खतरनाक हो जाती है। बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भरने से इसकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है।

हादसा होने के बाद जागेंगे जिम्मेदार?

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल जैसे महत्वपूर्ण मार्ग पर लंबे समय से बनी इस समस्या की ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं जा रहा है। लोगों ने मांग की है कि गड्ढे की तत्काल मरम्मत कराकर पुल पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित किया जाए।

अब सवाल यह है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार कौन कर रहा है? आखिर इस जानलेवा गड्ढे की जिम्मेदारी किसकी है? लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है

धरमजयगढ़ में 15 अगस्त का धमाका! बच्चों ने मारी बाजी, इन स्कूलों ने जीते बड़े खिताब

style=
style=

Pratik Mallick

प्रतीक मल्लिक (REPORTER) DHARAMJAIGARH

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button