School

धरमजयगढ़ के सिथरा के स्कूल में पीने का पानी नहीं, सड़क पार कर प्यास बुझा रहे बच्चे… बीईओ कब देंगे ध्यान…

*पानी के लिए स्कूल से बाहर निकल रहे मासूम, हादसे का कौन होगा जिम्मेदार?*

धरमजयगढ़ के ग्राम पंचायत सिथरा में मौजूद माध्यमिक शाला और हाई स्कूल  जो धरमजयगढ़-हाटी मुख्य मार्ग किनारे स्थित हैं यहां स्कूल से बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। ग्राम सिथरा के स्कूल परिसर में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण छोटे-छोटे स्कूली बच्चे भोजन अवकाश के दौरान स्कूल कैंपस से बाहर निकलकर सड़क के दूसरी ओर पानी पीने और अपनी थाली धोने के लिए मजबूर हैं बताया जा रहा यहां मिडिल स्कूल और हाई स्कूल का संयुक्त रूप से संचालन किया जा रहा हैं। वही जिस हाईवे को बच्चे पार कर रहे हैं, उस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। 

*प्रिंसिपल बोले– ‘लाल पानी’ है वजह, लेकिन बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी?*

स्कूल प्राचार्य का कहना है कि स्कूल में आने वाला पानी लाल और अनुपयोगी है, इसलिए बच्चों को बाहर जाकर पानी पीना पड़ रहा है। लेकिन सवाल यह है कि यदि पानी की समस्या लंबे समय से थी तो उसका समाधान क्यों नहीं किया गया? क्या शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी केवल पढ़ाई तक सीमित है, या बच्चों को सुरक्षित वातावरण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना भी उनकी जिम्मेदारी है? आखिर छोटे-छोटे बच्चों को व्यस्त सड़क पार करने के लिए क्यों मजबूर किया जा रहा है?

*बीईओ की लापरवाही पर भी सवाल, निरीक्षण के बावजूद क्यों नहीं हुई व्यवस्था?*

1003177516

इस पूरे मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) सुखरुराम सिदार की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है। यदि स्कूल में पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं है तो संबंधित अधिकारियों ने अब तक इसकी व्यवस्था क्यों नहीं कराई? क्या बीईओ ने कभी स्कूल का निरीक्षण नहीं किया या बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाया? यदि भविष्य में सड़क पार करते समय किसी बच्चे के साथ कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी—स्कूल प्रबंधन, शिक्षा विभाग या ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की या जिला शिक्षा अधिकारी की ?

​SDM भरत कौशिक बने शिक्षक, मिरिगुडा हाई स्कूल की पढ़ाई पर उठे बड़े सवाल,हिंदी लेखन में कमजोर मिले कई छात्र.. Sdm का हाई स्कूल निरक्षण….

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button