धरमजयगढ़ के क्रोँधा-खड़गांव के बीच बनेगा पुल, कमर तक पानी पार कर स्कूल जाने वाले बच्चों की खबर का असर

धरमजयगढ़ क्षेत्र के क्रोँधा से खड़गांव मार्ग पर सरिया नाला पार कर कमर तक पानी में स्कूल जाने को मजबूर बच्चों की समस्या को ‘ग्रामीण न्यूज़’ ने प्रमुखता से उठाया था। खबर प्रसारित होने के बाद अब इस दिशा में बड़ी प्रशासनिक पहल देखने को मिली है।लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण मंडल), रायगढ़ ने सरिया नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग निर्माण के लिए विस्तृत प्राक्कलन (Detailed Estimate) तैयार कर तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। इससे ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
10.17 करोड़ रुपये का प्रस्ताव, 105 मीटर लंबा बनेगा उच्चस्तरीय पुल
अधीक्षण अभियंता, सेतु निर्माण मंडल रायगढ़ द्वारा जारी पत्र के अनुसार:पुल की लंबाई व चौड़ाई: 105 मीटर लंबा और 8.40 मीटर चौड़ा उच्चस्तरीय पुल प्रस्तावित है।
पहुंच मार्ग: पुल के साथ दोनों ओर कुल 695 मीटर पहुंच मार्ग (Approach Road) भी बनाया जाएगा।
कुल बजट: इस परियोजना के लिए लगभग 10.17 करोड़ रुपये का विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर तकनीकी एवं प्रशासनिक स्वीकृति के लिए मुख्य अभियंता को भेजा गया है।
नोट: मुख्य अभियंता से अंतिम स्वीकृति मिलते ही टेंडर और निर्माण कार्य शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
ग्रामीण बोले—अब कागजों पर नहीं, जल्द धरातल पर दिखे काम

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में सरिया नाला उफान पर होने से बच्चों की पढ़ाई सबसे अधिक प्रभावित होती है और कई बार जान जोखिम में डालकर नाला पार करना पड़ता है।अब जब पुल निर्माण की प्रक्रिया कागजों पर शुरू हो चुकी है

तो लोगों की मांग है कि:तकनीकी व प्रशासनिक स्वीकृति जल्द से जल्द जारी की जाए।स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की देरी न हो।अगले मानसून से पहले कार्य पूरा किया जाए ताकि बच्चों और ग्रामीणों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी के कंट्रोल से बाहर हो गया धरमजयगढ़? खड़गांव में पानी के लिए सड़क पर आ रहे स्कूली बच्चे, ये कैसा शिक्षा अधिकारी…?
