ग्राम पंचायत का समाचार

धरमजयगढ़ में पंचायत सचिव पर हमला, टेबल से सिर पर हमला, FIR दर्ज…

धरमजयगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सिसरिंगा में सरकारी कार्यालय के भीतर पंचायत सचिव पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। पंचायत सचिव की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। सरकारी कार्य के दौरान हुई इस घटना ने पंचायत कर्मचारियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

आवास योजना के पैसे को लेकर विवाद बना हिंसा की वजह, पंचायत सचिव पर जानलेवा हमले का आरोप

प्राथमिकी के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को पंचायत सचिव कैलाश नारायण यादव पंचायत भवन में “सुधार छत्तीसगढ़ अभियान” के तहत सर्वे कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे रामनारायण राठिया पंचायत भवन पहुंचा और आवास योजना की राशि को लेकर विवाद करने लगा। शिकायत में आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में था और गाली-गलौज करने लगा। सचिव द्वारा समझाइश देने पर आरोपी कथित रूप से उग्र हो गया और पंचायत भवन के भीतर रखा टेबल उठाकर सचिव के सिर पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई। घटना के समय पंचायत भवन में 15 से 20 ग्रामीण मौजूद थे, जिन्होंने पूरे घटनाक्रम को देखा।

1002954658

सरकारी कार्यालय में कर्मचारी भी नहीं सुरक्षित! आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग, पुलिस जांच में जुटी

घायल पंचायत सचिव ने धरमजयगढ़ थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, मारपीट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकारी कार्यालय के भीतर इस तरह की घटना ने कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल अब मामले में पुलिस गंभीरता से कार्यवाही कर रही हैं…

धरमजयगढ़ खाद्य विभाग में बड़ा बदलाव, दो निरीक्षकों का तबादला,धरमजयगढ़ में कौन संभालेगा जिम्मेदारी?

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button