ग्राम पंचायत का समाचार

कागजों में बनी गोठान की पानी टंकी? 2.57 लाख रुपये आहरित, लेकिन निर्माण शुरू नहीं….?

धरमजयगढ़ जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत में गोठान में पानी टंकी निर्माण कार्य को लेकर गंभीर शिकायत सामने आई है। शिकायत किए महीनों बीत गए पर उसपर अब भी कार्यवाही का इंतजार हैं। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) को दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शासन द्वारा पशुओं के पानी संग्रहण हेतु गोठन में पानी टंकी निर्माण के लिए 2 लाख 57 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन राशि आहरित किए जाने के बावजूद मौके पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ।

कागजों में पूर्ण कार्य दर्शाने का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत के जिम्मेदार पदाधिकारियों एवं संबंधित एजेंसी द्वारा पूरी राशि का आहरण कर लिया गया और दस्तावेजों में कार्य पूर्ण भी दर्शा दिया गया। जबकि वास्तविकता में गोठन में पानी टंकी का निर्माण आज तक नहीं हुआ है। शिकायत में इसे सरकारी धन के दुरुपयोग और अनियमितता का मामला बताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई है।

जांच और कार्रवाई की मांग

आवेदन में मांग की गई है कि पूरे मामले की तकनीकी जांच कराई जाए तथा यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही आहरित राशि की वसूली कर ग्राम पंचायत में पानी टंकी निर्माण कार्य तत्काल सुनिश्चित कराया जाए। अब देखना होगा कि जनपद पंचायत और जिला प्रशासन इस शिकायत पर क्या कदम उठाते हैं।

धरमजयगढ़ मीना बाजार: पिछले साल 11 नियम, इस साल सिर्फ 5… आखिर कौन निगल गया 6 शर्तें?

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button