कोयला खदान

धरमजयगढ़ एसडीएम ने कहा- “आपको नहीं दिया गया है परमिशन”, कर्नाटक पावर कोयला खदान के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे आपत्ति दर्ज कराने… परमिशन देने में क्यों हुई देरी….?

धरमजयगढ़। क्षेत्र में प्रस्तावित कर्नाटक पावर लिमिटेड की कोयला खदान को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। नगर पंचायत धरमजयगढ़ के कुछ हिस्सों सहित कई ग्राम पंचायतों के प्रभावित होने की आशंका के बीच गुरुवार को सैकड़ों की संख्या में किसान, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे। एसडीएम कार्यालय परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने इस परियोजना को लेकर क्षेत्र में बढ़ती चिंता और विरोध को उजागर कर दिया।

एसडीएम बोले- “अब तक कोई आधिकारिक अनुमति नहीं दी गई”

आमसभा एवं ज्ञापन कार्यक्रम को लेकर उस समय स्थिति स्पष्ट हुई जब एसडीएम धरमजयगढ़ प्रवीण भगत ने आयोजकों से कहा कि उन्हें अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक अनुमति प्रदान नहीं की गई है। आयोजकों द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर पावती लेने की बात कही गई, जिस पर एसडीएम ने बताया कि एसडीओपी कार्यालय से अब तक अनुमति संबंधी कोई स्पष्ट प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, इसलिए प्रशासन की ओर से सभा की अनुमति जारी नहीं की गई है।एसडीएम के इस बयान के बाद प्रशासनिक प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वे केवल अपनी आपत्ति और ज्ञापन सौंपने के लिए एकत्रित हुए थे, तो अनुमति को लेकर अंतिम निर्णय समय पर क्यों नहीं लिया गया। वहीं प्रशासनिक पक्ष कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कह रहा है।

1002770696

धरमजयगढ़ में विरहोर समाज के युवक की फांसी के फंदे पर झूलती लाश.. क्या हैं मौत का कारण जांच में आएगा सामने …

style=
style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button