धरमजयगढ़ कॉलोनी में बड़ा हादसा टला, अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर

धरमजयगढ़ कॉलोनी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब धरमजयगढ़ की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर अंबेटिकरा सड़क की तरफ जा घुसा। घटना से आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया, जिसके चलते हादसा हुआ।
सामने से आ रही मोटरसाइकिल से हुई टक्कर

इसी दौरान सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल चालक की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर अचानक हुई कि बाइक सवार संभल नहीं पाया, हालांकि गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया और मोटरसाइकिल चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों में दहशत, जांच की मांग

घटना के बाद कॉलोनी क्षेत्र में भारी दहशत का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।




