Latest News

धरमजयगढ़ मोबाइल दुकान चोरी कांड का खुलासा, महिला समेत दो नाबालिग पुलिस गिरफ्त में

धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में अज्ञात चोरों ने रात के समय ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। दुकान से नगदी रकम, ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया। मामले में पीड़ित शांतनु पाल ने थाना धरमजयगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस जांच में महिला समेत दो नाबालिग निकले आरोपी

धरमजयगढ़ पुलिस ने जांच के दौरान रात्रि गश्त में दो संदिग्ध किशोरों को पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया और कविता सिंह राजपूत नामक महिला का नाम बताया। पुलिस पूछताछ में महिला ने भी दोनों बालकों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम देना कबूल किया।

नगदी और मोबाइल बरामद, आरोपियों को न्यायालय में किया पेश

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी और मोबाइल बरामद किए हैं। महिला आरोपी से 5 हजार रुपये और जियो मोबाइल, जबकि दोनों किशोरों से 2-2 हजार रुपये और चोरी के मोबाइल जप्त किए गए। महिला आरोपी को जेएमएफसी न्यायालय धरमजयगढ़ और दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ में पेश किया गया। पुलिस ने कहा है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

style=

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button