धरमजयगढ़ का न्यूज़

बिरहोर आश्रम में बच्चों को युवा मंडल अध्यक्ष ने बांटी पेन-कॉपी किताबें और फल, बच्चों से मुलाक़ात कर पूछा समस्या

धरमजयगढ़ क्षेत्र के बिरहोर आश्रम में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष समय अग्रवाल अपने साथियों के साथ पहुंचे और बच्चों के बीच पेन, कॉपी, किताबों का वितरण किया। इसके साथ ही बच्चों को फल भी दिए गए, जिससे उनके चेहरे खिल उठे। इस पहल से आश्रम में खुशी का माहौल बन गया और बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह भी देखने को मिला। वही बच्चों से उनके खान पान से लेकर रहन सहन तक सभी व्यवस्थाओं लें बारे में जानकारी ली गई।

* बच्चों से बात कर जानी समस्याएं और व्यवस्थाओं की हकीकत*

कार्यक्रम के दौरान युवा मंडल अध्यक्ष ने बच्चों के बीच बैठकर उनसे उनकी पढ़ाई, रहन-सहन और खासकर खाने-पीने की व्यवस्था को लेकर बातचीत की। उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें आश्रम में पौष्टिक आहार सही तरीके से मिल रहा है या नहीं। बच्चों ने संतोषजनक जवाब देते हुए बताया कि उन्हें समय पर अच्छा भोजन मिल रहा है, साथ ही सप्ताह में नॉनवेज सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है।

1002233319

*प्रबंधन में सुधार की सराहना, बच्चों के भविष्य पर जोर*

बातचीत के दौरान यह भी सामने आया कि धरमजयगढ़ आदिवासी परियोजना में श्रीकांत दुबे के प्रभार संभालने के बाद से आदिवासी विकास शाखा के अंतर्गत संचालित आश्रमों और हॉस्टलों में व्यवस्थाओं में काफी सुधार हुआ है। बच्चों के खान-पान और रहन-सहन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। युवा मंडल अध्यक्ष ने इस सुधार की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं और समाज को भी इस दिशा में आगे आना चाहिए।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button