धरमजयगढ़ का न्यूज़

बिजली संकट को लेकर मिरिगुडा के ग्रामीण धरमजयगढ़ बिजली विभाग आकर जताई नाराजगी, ग्रामीणों की आवाज पर हरकत में आया विभाग, समाधान की दिशा में पहल

धरमजयगढ़। क्षेत्र में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली व्यवस्था पर दबाव बढ़ने लगा है, जिसके चलते कई इलाकों में लो वोल्टेज और अनियमित आपूर्ति की समस्या सामने आ रही है। इस स्थिति से आम जनजीवन प्रभावित जरूर हुआ है, वही बिजली विभाग इस समस्या का समाधान कैसे करेगा यह चिंता का विषय है।

ग्रामीणों ने रखी समस्या, विभाग ने सुनी बात

मिरिगुडा गांव के लगभग 30-40 ग्रामीणों ने आज दोपहर एकजुट होकर बिजली कार्यालय पहुंचकर लो वोल्टेज की समस्या को लेकर अपनी बात रखी, ग्रामीणों नें कहा की हर समय बिजली के चले जाने के कारण वह बहुत परेशान हो चुके है। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से वोल्टेज कम होने के कारण पंखे, कूलर और अन्य जरूरी उपकरण सही से काम नहीं कर पा रहे हैं, जिससे गर्मी में परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों की इस पहल को सकारात्मक रूप से लेते हुए विभाग के अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

1002230853

*विभाग की सक्रियता से जगी उम्मीद*

बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बढ़ती मांग और तकनीकी कारणों से अस्थायी समस्या उत्पन्न हुई है, जिसे सुधारने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। ट्रांसफार्मर की जांच, लाइन में सुधार और लोड मैनेजमेंट जैसे कार्यों पर तेजी से काम किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके।यह स्पष्ट है कि बढ़ती गर्मी में बिजली की मांग बढ़ना स्वाभाविक है, ऐसे में विभाग और आम जनता के बीच संवाद बेहद जरूरी है।

1002230847
oplus_0

मिरिगुडा के ग्रामीणों द्वारा सीधे कार्यालय पहुंचकर समस्या रखना एक सकारात्मक पहल है, जिससे प्रशासन को जमीनी स्थिति समझने में मदद मिलती है।अब देखना होगा कि विभाग कितनी तेजी से इन समस्याओं का स्थायी समाधान करता है, ताकि आने वाले महीनों में क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button