धरमजयगढ़ का न्यूज़

धरमजयगढ़ में बढ़ती गर्मी को देखते हुए नए वाटर कूलर लगाने की मांग, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष व पार्षद ने सीएमओ को दिया आवेदन


धरमजयगढ़। नगर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठने लगी है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल एवं पार्षद जानू सिदार ने नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) को आवेदन सौंपकर नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर नए वाटर कूलर लगाने तथा पहले से स्थापित वाटर कूलरों की मरम्मत कराने की मांग की है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए नगर में राहगीरों, व्यापारियों और आम नागरिकों को शुद्ध व ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।

*इन स्थानों पर नए वाटरकूलर की हैं अवश्यकता*

उन्होंने नगर के प्रमुख स्थानों – भारतीय स्टेट बैंक शाखा के पास, गांधी चौक (गुड़िया होटल के पास ), पीपरमार चौक तथा बस स्टैंड व अम्बेटिकरा गेट के सामने नए वाटर कूलर स्थापित किए जाने की मांग की है।

1002013017

पुराने स्थानों पर मरम्मत की जरूरत

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जय स्तंभ चौक और बैरियर चौक में पहले से लगे वाटर कूलर लंबे समय से खराब पड़े हैं, जिसके कारण लोगों को गर्मी में पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन वाटर कूलरों की जल्द से जल्द मरम्मत कर उन्हें चालू कराना भी जरूरी है। भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष समय अग्रवाल व पार्षद जानू सिदार ने कहा कि गर्मी के दिनों में राहगीरों और आम जनता को सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल को लेकर होती है। यदि नगर पंचायत समय रहते इन स्थानों पर वाटर कूलर की व्यवस्था कर देती है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी।

*सीएमओ नें दिया अश्वासन*

वहीं इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि करीब 15 दिनों के भीतर नए वाटर कूलर लगाने और खराब पड़े कूलरों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नगरवासियों को उम्मीद है कि गर्मी बढ़ने से पहले ही यह व्यवस्था पूरी कर ली जाएगी, जिससे लोगों को ठंडे पेयजल की सुविधा मिल सके।

अब देखना हैं की 15 दिनों के भीतर नगर पंचायत इनकी मांगों को पूरा करती हैं या नहीं

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!