पुलिस

होली त्यौहार को लेकर पुलिस का पैदल मार्च, शांति और सुरक्षा का दिया संदेश

धरमजयगढ़। होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकाला गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने नगर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल मार्च थाना प्रभारी के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें पुलिस बल के जवान बड़ी संख्या में शामिल रहे। अधिकारियों ने बाजार, मुख्य चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की।

1002002875
oplus_0

होली में कानून ना लें हाथ में

होली के मद्देनजर चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और नागरिकों से चर्चा कर सहयोग की अपील की। लोगों को बताया गया कि त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव का प्रतीक है। असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, शराब सेवन कर उत्पात मचाने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना या डायल 112 पर दें। पुलिस के इस पैदल मार्च से नगरवासियों में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई और प्रशासन की सतर्कता स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

style=

Mukesh Mourya

मुकेश मौर्य (संपादक) ग्रामीण न्यूज़ 24 , पता - रायगढ़ , छत्तीसगढ़ मो . +919752981420

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!