दुर्गापुर, पेलमा, नावागांव और कदमढोढ़ी के राशन दुकान चलाने के इच्छुक के लिए अच्छी खबर

धरमजयगढ़ में 4 राशन दुकान का आवंटन किया जाना है जिसमें क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं एवं स्वयं सहायता समूहों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। शासन द्वारा 4 उचित मूल्य की दुकानों (राशन दुकान) के संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। खाद्य विभाग के अनुसार पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।जानकारी के मुताबिक, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन उपलब्ध कराने के लिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा। इससे न केवल स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था भी सुदृढ़ होगी।
*कौन कौन से दुकान होगा अबाँटन*
जनपद क्षेत्र के ग्राम दुर्गापुर, कदमढोढ़ी, नावागांव एवं पेलमा में उचित मूल्य की दुकानों (राशन दुकान) के आबंटन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। खाद्य विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक एवं पात्र आवेदकों से निर्धारित तिथि तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन
आ० जा० सेवा सहकारी समिति / स्थानीय ग्राम पंचायत अथवा कार्यशील ऐसे महिला स्व सहायता समूह व अन्य सहकारी समितियाँ जो छ०ग० सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अधीन पंजीकृत तीन माह पुराना हो। दुकान संचालन हेतु अपना आवेदन पत्र दिनाँक 28/02/2026 तक इस कार्यालय में समूह अथवा समिति के प्रस्ताव की प्रतिलिपि एवं बैंक खाता पास बुक की जमा राशि की प्रति, पंजीयन प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में आवेदन जमा करना होगा। चयन प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार पारदर्शी तरीके से की जाएगी।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति समय पर आवेदन करें और अधिक जानकारी के लिए संबंधित खाद्य विभाग कार्यालय से संपर्क करें।ग्रामीण युवाओं के लिए यह एक बेहतर स्वरोजगार का अवसर माना जा रहा है।




