Sarkari Khabar
रथयात्रा,महा नवमी, गोवर्धन पूजा कों लेकर जिला कलेक्टर ने छुट्टी की घोषणा की.. पढ़े पूरी खबर

*कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने रायगढ़ जिले में तीन स्थानीय अवकाश किया घोषित*
रायगढ़, 8 जनवरी 2026/ कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कैलेण्डर वर्ष 2026 के लिए रायगढ़ जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इनमें 16 जुलाई 2026 गुरूवार रथयात्रा, 19 अक्टूबर 2026 सोमवार महानवमी और 9 नवम्बर 2026 सोमवार दीपावली का दूसरा (गोवर्धन पूजा) शामिल है। उक्त अवकाश कोषालय, उप कोषालय, बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।




