धूल-डस्ट से बायसी के लोगों कों मिली राहत, pwd विभाग इंजीनीयर गौरव शर्मा की सक्रियता से जर्जर मुख्य मार्ग निर्माण….

धर्मजयगढ़ के बायसी कॉलोनी में स्थित पत्थलगांव से खरसिया मुख्य मार्ग की हालत बहुत ही ज्यादा खराब थी जो स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बन चुका था वहीं सड़क खराब होने के कारण लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और सड़क पर उड़ता धूल लोगों के स्वास्थ्य पर प्रभाव डाल रहा था। सबसे ज्यादा परेशानी तो यहां आस-पास के घरों में देखने को मिल रही थी जब भारी वाहन मुख्य मार्ग से गुजरती थी तब धूल का अंबार उड़ता था जो आसपास के घरों तक चला जाता था और फसलों को नुकसान पहुंचता था वही इन सभी समस्याओं को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क निर्माण कर रहे कंपनी को मुख्य मार्ग निर्माण करने को कहा। वर्तमान में बायसी कॉलोनी में जो खराब सड़क थी उसका निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिल रही है वहीं लोग PWD विभाग के इंजीनीयर गौरव शर्मा और ठेकेदार के कार्य से संतुष्ट नजर आ रहे हैं।




